जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में लगातार आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। आतंकियों की तलाश में दो स्केच बनवाए गए है। जिनमें उनका हुलिया साफ देखा जा सकता है। स्केच में उनके कंधों पर बंदूक भी दिखाई दे रही है। इलाके में लगातार इसके आधार पर उनको ढूंढा जा रहा है। इन आतंकियों के नामों की पहचान भी हो चुकी हैं। इनमें आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा शामिल है। इन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबल का तलाशी अभियान जारी है। 

रेकी के बाद हमला 

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने 1 से 7 अप्रैल के बीच इलाके की रेकी की। इस हमले में कुल 6 लोग शामिल थे। जिनमें से तीन लोगों के स्केच सामने आ चुकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने स्केच बनवाने में अपना सहीयोग दिया जिस वजह से उनकी पहचान हो पाई है। 

नाम पूछ कर मारी गोली 

बता दें कि आतंकवादियों ने एक पर्यटक से उसका नाम पूछा और फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद वे अन्य पर्यटकों पर गोलीबारी करते हुए भाग गए।  घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पहलगाम में हमला वाले इलाके को घेर लिया है। हेलीकॉप्टरों से भी निगरानी रखी जा रही है। अब इन स्केच के जरिए भी उन्हें ढूंढा जा रहा है। 

27 लोगों की मौत 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। वही इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। 2019 में पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 2 विदेशी पर्यटकों सहित 27 लोग मारे गए। 

पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट -दो लोकल आतंकी शामिल

मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। मिली हबजकरी के अनुसार  पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *